April 4, 2026

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा: सुनीता पिल्लई व जमुना मानिकपुरी निर्विरोध निर्वाचित, अधिवक्ताओं में हर्ष


कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के निर्वाचन वर्ष 2026-28 में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अधिवक्ता सुनीता पिल्लई एवं जमुना मानिकपुरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी गोपी कौशिक, सह निर्वाचन अधिकारी जनक राम देवांगन एवं राजेश्वर दीवान ने दोनों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
जानकारी के अनुसार, सदस्य लीना साहू द्वारा समर्थन में अपना नामांकन वापस लेने के बाद यह स्थिति बनी, जिसके पश्चात सुनीता पिल्लई और जमुना मानिकपुरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर अधिवक्ताओं एवं विधि जगत में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ व शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
ज्ञातव्य हो कि दोनों अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता हित एवं सेवा भाव को प्राथमिकता देते हुए कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन प्रस्तुत किया था। नामांकन के बाद उन्होंने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अधिवक्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया और अपनी नीतियों व उद्देश्यों से अवगत कराया।


चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन्हें अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन एवं वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 3 अप्रैल 2026 को उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता, नोटरी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन संघ के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता, नोटरी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, अनिता चाको, रामेश्वर प्रसाद मांझी, विकास सिसोदिया, विशाल यादव, अमृता पटेल, माधुरी बरोई, आशीष सिंह बनाफर सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
निर्वाचन उपरांत सुनीता पिल्लई एवं जमुना मानिकपुरी ने सभी अधिवक्ताओं, वरिष्ठजनों एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अधिवक्ता हित में कार्य करेंगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word