उत्कर्ष योजना से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर शिक्षा का मौका

कोरबा। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत जिले के ग्रामीण प्रतिभाशाली छात्रों को अब नामी आवासीय विद्यालयों में पढ़ने का अवसर मिलेगा। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने निजी आवासीय स्कूलों से इम्पैनलमेंट के प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक शिक्षण संस्थान 23 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपना आवेदन सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा कार्यालय में जमा कर सकते हैं। चयनित विद्यालयों को निर्धारित शुल्क की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।