पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न, स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

कोरबा। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, की बैठक एमपी नगर स्थित नवीन चौधरी सदन में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला शाखा अध्यक्ष प्रभात शर्मा के नेतृत्व में प्रांतीय निकाय के आह्वान पर स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।

बैठक में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने तथा उनके लंबित देयकों के भुगतान में हर संभव सहयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर स्थापना दिवस को हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हुए सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा रंग-गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की।
संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि 17 मई को जांजगीर में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

बैठक में संरक्षक प्यारेलाल चौधरी, प्रांतीय सचिव सुरेश कुमार द्विवेदी, यू.आर. महिलांगे, अजय पांडे, केशव बारिया, एल.जी. साहू, आर.के. पांडे, रेशम दुबे, टी.आर. कुर्रे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सुरेश कुमार द्विवेदी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी साथियों को संगठन के प्रति अपनी आस्था और सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।