February 26, 2026

राशिफल 21 सितंबर : जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

आज का राशिफल 21 सितंबर दिन सोमवार को चंद्रमा का गोचर दोपहर बाद मंगल की राशि वृश्चिक में होने जा रहा है। इस राशि में चल रहे चंद्रमा के प्रभाव से सप्ताह के पहले ही दिन वृश्चिक राशि वालों को शुभ-लाभ और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपके सितारे क्या कहते हैं देखें।

मेष

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृष

कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। व्यर्थ के विवादों से बचें। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन

मन प्रस्नन रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क

भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। यात्रा का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे

सिंह

वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, परन्तु फिर भी संयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती हैं। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला

वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृश्चिक

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मकर

मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी सम्भव है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवत्रन के योग बन रहे हैं

कुंभ

पठन-पाठन में रुचि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मीन

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत से सन्तुलित रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word