March 21, 2026

अम्बिकापुर सेंट्रल जेल में 68 कोरोनासंक्रमितों के मिलने से मचा हडक़ंप

अम्बिकापुर 26 सितम्बर। सेंट्रल जेल अम्बिकापुर में बड़ी संख्या में बंदियों व कैदियों के कोरोना संक्रमित मिलने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है।

जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में एक साथ 68 पॉजिटिव मिलने से जेल प्रबंधन समेत जिलेभर में हडक़ंप मच गया है। जेल में कोरोना की कहां से एंट्री हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में 2230 कैदी बन्द है। 2 दिन पूर्व ही 2 बंदियों के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को सभी कैदियों की जांच कराई गई।

देर रात तक हुई जांच में 68 बंदी-कैदी व स्टाफ पॉजिटिव मिले हैं। सवाल ये है कि बाहरी दुनिया से अलग जेल में रहने वाले बंदियों तक यह कोरोना संक्रमण कैसे पहुंचा?

1210
Ranjan Prasad

Spread the word