March 20, 2026

वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ल से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर 27 सितम्बर। कांकेर में वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला के साथ मारपीट के कारण प्रदेश भर के प्रत्रकारों में रोष है। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, गफ्फार मेमन, शादाब खान और गणेश तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कांकेर एम.आर. अहिरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष वार्ड कांकेर निवासी सतीश यादव तथा कमल शुक्ला के साथ हुए विवाद के प्रकरण में पुलिस थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी जितेन्द्र सिंह ठाकुर मांझा पारा कांकेर, गफ्फार मेमन जवाहर वार्ड कांकेर, मोनू उर्फ शादाब खान महादेव वार्ड कांकेर और गणेश तिवारी निवासी आमापारा कांकेर के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा प्रकरण के आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word