March 21, 2026

गोठान का कांग्रेसीकरण बंद करें सरकारः ननकीराम कंवर

कोरबा 1 अक्टूबर। पूर्व गृहमंत्री व विधायक ननकीराम कंवर ने गोठान समितियों में अलोकतांत्रिक ढंग से अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ग्राम सभा से अनुमोदित व्यक्ति को अध्यक्ष नियुक्त करने की जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष बनाया जा रहा
है। इसके लिए अधिकारियों एवं सरपंच-सचिव पर दबाव बनाकर प्रस्ताव मंगा रहे हैं। सरकार को निष्पक्ष ढंग से गोठान समितियों के अध्यक्ष के लिए ग्राम सभा की ओर से स्वतंत्र रूप से प्रस्तावित नामों पर विचार करना चाहिए। केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नाम न मंगाया जाए। इसका पूरे प्रदेश में
विरोध किया जाएगा। जनता को ग्राम सभा ने पूरा अधिकार दिया है कि वह किसी भी व्यक्ति को ग्राम सभा से अनुमोदित कर सकता है। इसके बाद भी सरकार भेदभाव कर रही। यह दुर्भाग्यजनक है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word