संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र


हरदीबाजार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार की बैठक पूर्व विधायक के निवास पर आयोजित की गई। इस दौरान नवगठित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरिश परसाईं, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोज चौहान एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदनलाल राठौर ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करें तथा घर-घर पहुंचकर कांग्रेस शासनकाल की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में कौशल श्रीवास, गुलशन जायसवाल, प्रभा सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word