हाईवे के स्टॉपर से टकराई बाइक, बुजुर्ग गंभीर


कटघोरा। नेशनल हाईवे पर सुतर्रा पुल के पास तेज रफ्तार बाइक स्टॉपर पिलर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक शत्रुघ्न टेकाम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके नाती दीपक टेकाम को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बनबांधा निवासी शत्रुघ्न टेकाम अपने नाती के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के स्टॉपर पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शत्रुघ्न टेकाम के सिर में गंभीर चोट आई।


घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शत्रुघ्न टेकाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगाए गए स्टॉपरों की सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतकों पर सवाल उठाए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word