रामनवमी पर्व पर मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना

0 भगवान राम की भक्ति में सराबोर रहा शहर
कोरबा।
रामनवमी पर्व जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर में भक्ति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राम कथा से जुड़ी विविध झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। राम जन्म के अवसर पर दोपहर 12 बजे आतिशबाजी कर राम जन्म के प्रतीक भगवान राम के बाल रूप की पूजा अर्चना की गई। भए प्रकट कृपाला गीत के साथ मंदिरों में स्तुतिगान की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
भवानी मंदिर में भी रामनवमी पर्व का उत्साह से आयोजन किया गया। बालको राम मंदिर में भी उत्सव का उल्लास रहा। जिले के अन्य मंदिरों में भी विविध आयोजन किए गए। महाराणा चौक स्थित राम जानकी मंदिर में विशेष पूजा आराधना की गई। रामनवमी का पर्व कोरबा शहरी क्षेत्र के अलावा कटघोरा, पाली, छुरी, कुसमुंडा, हरदीबाजार, जमनीपाली, करतला, पोड़ी-उपरोड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मनाई गई। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वावधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन और भजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्रीराम की महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। समाज के सभी सदस्य सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। रामनवमी पर शहर में जगह-जगह भोग प्रसाद वितरित किए गए।

ranjan photo
Admin

Spread the word