7 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी गुरु बालकदास की जयंती

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
सौ गवां गुरु गद्दी एवं सतनाम विकास समिति पताढ़ी में समाज के अध्यक्ष अशोक पाटले की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों ने चर्चा कर आगामी 7 सितंबर को धूमधाम से गुरु बालकदास जयंती मनाने का निर्णय लिया। बैठक में आत्माराम पन्ना, रामायण लाल रात्रे, लखनलाल लहरे, निलिमा लहरे, आशोक पाटले, सुरेश महिलांगे, प्रदीप रात्रे, पदुमलाल मार्बल, कमलेश अनंत, दिनेश कुर्रे, गेसराम मिरी, रघुलाल कोशले, मतंग भारद्वाज, डायमंड पाटले, गनेशराम बघेल, होरीलाल रात्रे, मनोज सोनवानी, फिरतराम रात्रे, कृपाराम पाटले, शत्रोहन कुर्रे, राजकुमार कोहली तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word