March 8, 2026

लोकवाणी में इस बार बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि विषय पर होगी बात

28, 29 एवं 30 अक्टूबर को फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग

कोरबा 26 अक्टूबर 2020. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 12वीं कड़ी का प्रसारण 8 नवंबर को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य आदि विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह साढ़े दस बजे से 11 बजे तक होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word