March 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा में कोरबा जिले को अहम स्थान मिला

कोरबा 1जनवरी।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के द्वारा आज अपनी प्रदेश की टीम घोषित की गई। इस घोषणा में कोरबा जिले से लक्ष्मीकांत जगत को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी,श्याम लाल मरावी एवं संदीप कंवर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्री रामप्रसाद कोर्राम को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, रघुराज सिंह उईके को प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं अविनाश कंवर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया गया है । पार्टी के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word