April 11, 2026

तीन स्थानीय अवकाश का हुआ ऐलान… जानिये किन-किन त्योहारों पर रहेगी छुट्टी

बिलासपुर 6 मार्च 2021। बिलासपुर में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गयी है। कलेक्टर सारांश मित्तर ने साल 2021 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। ये स्थानीय अवकाश सितंबर, अक्टूबर और नवंबर महीने में होंगे। कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश के मुताबिक 10 सितंबर को मनाये जाने वाले गणेश चतुर्थी को स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं 14 अक्टूबर को नवरात्र के दौरान महानवमी पड़ रहा है, उस दिन भी बिलासपुर प्रशासन की तरफ से स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 6 नवंबर को भाई दूज मनाया जायेगा। जिला प्रशासन ने भाई दूज पर भी स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word