महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का केवाईसी शिविर आयोजित

कोरबा। वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर में आज गुरुवार को महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी जानकारी का सत्यापन कराया।
इस दौरान वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव की उपस्थिति में चॉइस सेंटर संचालक पंकज महेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आसमा और सहायिका संतोषी चौहान द्वारा लगभग 100 हितग्राहियों का केवाईसी पूर्ण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने योजना की महत्ता बताते हुए हितग्राहियों को समय पर केवाईसी कराने की अपील की, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। शिविर में सुव्यवस्थित तरीके से कार्य संपन्न हुआ और लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना किया।