February 27, 2026

जरूरतमंदों की सेवा करना हम सबका परम कर्तव्यः अमृता उरांव

कोरबा 20 मार्च। झगरहा में पिछले एक वर्ष से अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम जैसे सेवा कार्यों का संचालन कर रही सामाजिक संस्था अमृता कल्याण समिति के तत्वाधान में झगरहा मार्ग पर प्रथम वर्षगांठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का संचालन करते हुए समिति के अध्यक्ष अमृता उरांव ने बताया कि उनका संस्थान कोई संगठन नही बल्कि एक विचारधारा है। यहां जरूरतमंद बच्चे, महिला-पुरूष व वृद्धजनों का निःशुल्क सेवा किया जाता है। जरूरतमंदों को आश्रय देना उनके संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होने बताया कि इस संस्थान को पिछले वर्ष से शुरू किया गया। शुरूवात के दिनों से ही देश में लॉकडाउन लग गया इस दौरान भी हमने जरूरतमंदों की सेवा की उन्हे आश्रय दिया। यह संस्थान अभी अभावों में संचालित हो रहा है ना तो हमारे पास पर्याप्त मात्रा में भवन है और ना ही अन्य संस्थान। इसके बावजूद हमने हिम्मत नही हारी और समाज सेवकों के सहयोग से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में आश्रम को संचालित किया जा रहा है। जिसमें इस समय एक पुरूष, चार महिलाएं और एक बालक की सेवा की जा रही है। पिछले एक वर्षों में हमने अनेकों परिवार को समझाइश देकर उनके माता पिता को उनके पास वापस भेजने का कार्य किया है। समारोह के मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में अमृता कल्याण समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पुनित कार्य के लिए यह समिति व उसके पदाधिकारी साधुवाद के पात्र है। अभावों में भी संस्था के अध्यक्ष के प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं अपनी ओर से सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि भवन व अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए वे प्रयास करेंगे। इस मौके पर राजकिशोर प्रसाद ने संस्था में रह रहे अनाथ व पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सभी ने अमृता कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के सहयोग के लिए प्रसन्नाता व्यक्त किया।

इस मौके पर संस्था को समय-समय पर तन-मन व धन से सहयोग देने वाले व्यक्ति व अन्य संस्था को राजकिशोर प्रसाद के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें संदीप शर्मा, देवेन्द्र नेताम, गोवर्धन कंवर, शिव दास महंत, मनोज साहू, मोहन राठिया एवं नमो विचार मंच कोसाबाड़ी प्रमुख थे। समारोह में सुरेश कुमार अग्रवाल, राहुल यादव, बृज धिरहे एवं ग्रामवासी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word