October 5, 2024

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मुकेश नायक के भाई भाजपा का दामन थामेंगे

■ दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पर पड़ेगा असर

भोपाल 30 मार्च : मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता ओर कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मुकेश नायक के भाई व पूर्व जनपद अध्यक्ष सतीश नायक अपने समर्थकों के साथ 30 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा के समक्ष भाजपा सदस्यता उनके दमोह आगमन पर ग्रहण करेंगे.इस बात की चर्चा राजनीति गलियारे में जोरशोर से हो रही हैं.
अमूमन होता यह है कि किसी भी पार्टी में शामिल होने का खुलासा नेताओं के शामिल होने के साथ ही होता है। लेकिन दमोह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता के द्वारा बाकायदा अपने समर्थकों को निमंत्रित करके उनके घर मुख्यमंत्री एवं पार्टी के अध्यक्ष आगमन की सूचना प्रसारित की गई है। पूरी संभावना भी है कि उसी दौरान वे भाजपा में शामिल होंगे।
मालूम हो कि इसके पहले भी अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। लेकिन नायक परिवार से जुड़े सतीश नायक का भाजपा में शामिल होना आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का लाभ कराएगा।
उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के और भी बड़े नेताओं की चर्चा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से चलने की चर्चाएं आम हो चली है। चर्चा तो यहां तक है कि कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी के संगठन के नेताओं के संपर्क में है। उनकी चर्चाएं भी हो चुकी है। लेकिन कब भाजपा में जाने का मन बनाएंगे अभी यह स्पष्ट नहीं है। जहां सतीश नायक के द्वारा चर्चा के बाद भाजपा में शामिल होने की तैयारी एवं अघोषित घोषणा हो चुकी है। वही कांग्रेस के अन्य नेताओं के भाजपा मैं शामिल होने की चर्चाएं हैं। देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान ही वे कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होते हैं या फिर अन्य दिनों में संगठन के अन्य लोगों के दमोह प्रवास के दौरान इस बात की घोषणा होती है।

Spread the word