April 12, 2026

नक्सली हमला: U शेप एंबुश क्या होता है? जिसमें जवान फंसे??

◆नक्सली हिडमा की खतरनाक चाल
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुख्यात नक्सली हिडमा को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों के 2000 जवानों की टीम अलग-अलग इलाकों से जंगल के अंदर घुस रही थी।
सुरक्षा बलों की टीम कई हिस्सों में बंटी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, हिडमा की बटालियन ने जवानों की टीम को अपने मुफीद एंबुश में फंसा लिया, जो U शेप में थी। तो आइए जानते हैं ‘U शेप एंबुश’ क्या है और इसमें सुरक्षा बलों को कैसे फंसाया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, जोनागुड़ा का पहाड़ी इलाका गुरिल्ला युद्ध क्षेत्र माना जाता है। यहां छिपकर हमले की रणनीति ही कारगर होती है, जिससे गुरिल्ला युद्ध कहा जाता है। सुरक्षा बलों की सभी टीमों की इनपुट मिल रहा था कि नक्सली कमांडर हिडमा यहां छिपा है। जिससे चलते एक के बाद एक जवानों की टीम ‘U शेप एंबुश’ में पहुंचती रहीं।

सूत्रों के मुताबिक, हिडमा की बटालियन ने जवानों की टीम को अपनी एंबुश में फंसा लिया, जो U शेप में थी। जिसमें दाखिल होने के बाद आगे बढ़ने का रास्ता बंद था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, U शेप वाली जगह पर फंसे जवानों पर हिडमा की बटालियन ने तीन तरफ से घेर लिया था। हिडमा की बटालियन पहाड़ के ऊपर थी और जवान नीचे। उसके बाद जवानों की घेराबंदी कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हादसे में नक्सलियों को भी बहुत नुकसान हुआ हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सली मौके से चार ट्रेक्टर में भरकर अपने साथियों का शव ले गये।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word