October 5, 2024

चुरायी गयी स्कार्पियो रांची में मिली, बरामदगी के लिए जाएगी पुलिस की टीम

कोरबा 9 अप्रैल। छह महीने पहले शहरी क्षेत्र से पार की गई चार पहिया वाहन स्कार्पियो के बारे में अब जाकर जानकारी मिली। उसका पता रांची झारखंड में चला है। वहां की पुलिस ने यहां पर जानकारी ली। बिना नंबर प्लेट के इस वाहन का उपयोग रांची में किया जा रहा है। जल्द ही यहां से एक टीम रांची जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इस गाड़ी का वास्तविक मालिक श्याम बघेल बताया जाता है जो एसईसीएल सुभाष ब्लाक कालोनी का निवासी है। रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में रहने वाले सुरेन्द्र यादव से यह गाड़ी खरीदी गई थी। बीते वर्ष से बघेल इसका उपयोग कर रहा था। कुछ ही समय इसकी सेवाएं प्राप्त की जा सकी। इसी बीच लाकडाऊन अवधि में सुभाष ब्लाक क्षेत्र से स्कार्पियो की चोरी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली। 16 अक्टूबर 2020 को इस बारे में बघेल ने मानिकपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इस पर मानिकपुर पुलिस ने चोरी का मामला धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध क्रमांक 883ध्2020 कायम किया। इस सिलसिले में आगे की जांच की जा रही थी। लगभग 06 महीने का समय बीतने के बाद अब जाकर इस बारे में कुछ पता चल सका। जानकारी के अनुसार सुभाष ब्लाक कालोनी क्षेत्र से जिस वाहन को पार किया गया। वह छत्तीसगढ़ से बाहर पहुंच गया है। सीमावर्ती राज्य झारखंड में इसकी उपस्थिति की जानकारी मिली है। इससे स्थानीय पुलिस की चुनौती कुछ कम होती नजर आ रही है।

झारखंड के रांची जिलाअंतर्गत नगरी थाना क्षेत्र में चोरी की गई स्कार्पियो का पता चला है। वहां की पुलिस ने इस बारे में हमें जानकारी दी। इस वाहन को सुरेन्द्र यादव चला रहा था। वाहन में नंबर प्लेट नहीं है। पूछताछ में जानकारी मिली की गाड़ी कोरबा से चोरी की गई थी। जल्द ही मानिकपुर पुलिस की टीम अगली कार्रवाई के लिए रांची जाएगी।

Spread the word