March 17, 2026

उरगा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया

आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब क़ीमती 2000 रूपये किया गया जप्त
कोरबा 18 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा जिले में अवैध जुआए सट्टा ए शराब के विरुद्ध सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस सतत करवाई कर रही है। इसी तारतमय में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध उरगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया।

घटना की जानकारी देते हुए निरीक्षक श्री विजय चेलक ने बताया किए उरगा पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम कुरूडीह में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर उरगा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक ब्यक्ति को पकड़ा गया जो अपना नाम कन्हैया चौहानए होना बताया बोरी को चेक करने उसमें रखे 02 डब्बे में 10.10 लीटर महुआ शराब रखे मिला जिसके सम्बंध उनके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नही होने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 458/2021 धारा 34-2 आबकारी एक्ट क़ायम कर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री विजय चेलक के नेतृत्व में प्र. आर. उदय सिंह, आरक्षक हितेश राव, प्रदीप राठोर, राहुल बघेल की सक्रिय भूमिका रही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word