February 26, 2026

विधायक केरकेट्टा ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

कोरबा 21 सितंबर। तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहित केरकेट्टा ने पोड़ी उपरोड़ा पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सुतर्रा में ली। यहां पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कार्यकर्ताओं को कई सुझाव दिए। प्रदेश महामंत्री गोपाल यादव व प्रदेश सचिव संजय बरेठ ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर काम करने को कहा है।

ज्ञातव्य है कि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी व शहर जिलाध्यक्ष गजानंद साहू द्वारा ब्लाक क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। पोड़ी उपरोड़ा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल द्वारा यह बैठक रखी गई थी। इसके पहले भी कुसमुंडा क्षेत्र में लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा द्वारा बैठक आयोजित किया गया था।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word