February 26, 2026

कोहरे के धुंध के साथ होने लगा ठंड का एहसास

कोरबा 25 अक्टूबर। देर शाम को शीत वर्षा में आई तेजी से ठंड का असर दिनों दिन बढ़ने लगा है। तापमान में आई गिरावट से वातावरण में नमी का असर महसूस किया जा रहा है। रात की अपेक्षा दिन में अब भी हलकी गर्मी का असर बरकरार है।

ठंड का असर बढ़ने सुबह व शाम के समय ही महसूस किया जा रहा है। दोपहर को धूप का असर हावी होने से अब वातावरण गर्मी का असर व्याप्त है। सूर्योदय के पहले वातावरण में कोहरा छाया रहता है। लोग अल सुबह आवागमन के बजाय सूर्योदय के बाद गंतव्य की ओर आवागमन करना पसंद कर रहे हैं। शाम होते ही ठंड का असर शुरू हो जाता है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों को आलंबन लेने लगे है। गांव में ठंड से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लेना भी शुरू हो गया है। मौसम के जानकारों की माने तो आगामी पखवाड़े तक ठंड में अतिरिक्त इजाफा के आसार नजर आ रहे हैं। ठंड के बढ़ते असर के साथ सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां भी घर करने लगी हैं। अस्पतालों में सर्दी और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। देर रात तक बाहर घूमना बीमारी को आमंत्रण करना साबित हो रहा। सुबह स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम के साथ सर्दी का असर भी तेज होने लगा है। शहर के सड़क मार्ग में गर्म कपड़ों के विक्रताओं की कतार देखी जा रही है। अभी ठिठुरन जैसी सर्दी की स्थित नहीं है तथापि लोग बढ़ती सर्दी के चलते देर शाम तक बाहर रहने के बजाए जल्दी घर पहुंचने की प्रयास में देखे जा रहे हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word