February 26, 2026

राजकुमार अग्रवाल के घर खिला दुर्लभ ब्रम्ह कमल…

कोरबा 18 नवंबर। अग्रवाल सभा कोरबा के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी और श्वेता कंस्ट्रक्शन के संचालक राजकुमार अग्रवाल के निवास स्थान में बुधवार की रात दुर्लभ ब्रम्ह कमल ने एक बार फिर अपनी अलौकिक छठा बिखेरी।

उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल के निवास स्थान पर दुर्लभ ब्रम्ह कमल के दो पौधे रोपे गये हैं। इन दोनों पौधों में समय-समय पर देव पुष्प कहे जाने वाले ब्रम्ह कमल पुष्पित होते रहते हैं। गत माह भी इनके निवास स्थान में ब्रम्ह कमल खिले थे। ब्रम्ह कमल को सौभाग्य सूचक माना जाता है। यह दुर्लभ पुष्प हिमालय की तराई में पाया जाता है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word