April 17, 2026

जहर सेवन कर अधेड़ ने दी जान

कोरबा 26 नवम्बर। रामपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर बस्ती निवासी सुरेंद्र केंवट उम्र 50 पिता जगूराम केंवट ने किन्हीं कारणों से परेशान होकर चूहामार जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। जिसे 24 नवंबर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल देर शाम उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने आज सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word