March 17, 2026

महिला नहर में गिरी, लोगों ने डूबने से बचाया

कोरबा 13 दिसंबर। जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में आज सुबह कौशिलिया जायसवाल नामक एक महिला बुजुर्ग नहाने नहर गयी हुई थी। अचानक फिसल कर गिर गयी। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने महिला को डूबने से बचाया। फिसलने के दौरान बुजुर्ग महिला की हाथ पैर में चोट आयी तथा पानी पी लेने की वजह से अचेत हो गयी। 112 को सूचना दी गयी। 112 मौके पर पहुंची और अचेत महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पहुंचते ही देखा गया कि अस्पताल में ना ही कोई डॉक्टर थे और ना ही स्टाफ थे जिसको लेकर परिजनों ने भी आक्रोश जताया और करीब एक घण्टे तक बुजुर्ग महिला स्ट्रेचर पर अचेत अवस्था में पड़ी रही। किसी ने इस घटना की जानकारी डॉक्टर को दी तब जाकर घंटेभर बाद डॉक्टर पहुंचे और बुजुर्ग महिला का इलाज शुरू किया गया।

कोरबा जिला का सबसे बड़ा अस्पताल जिसमें आज मेडिकल कॉलेज का भी संचालन किया जा रहा है। यह चिंता की विषय है कि एक मरीज को तत्काल मौके पर इलाज नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि जिला चिकित्सालय में अव्यवस्था का आलम चरम सीमा पर है, बीते दिन भी जिला अस्पताल में बिजली गुल हो जाने से मरीजों की जान पर बन आयी थी। जिस पर काफी विवाद भी हुआ। अगर जिला प्रशासन द्वारा समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में कोई भी बड़ी बनहोनी हो सकती है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word