February 26, 2026

एस व्ही पॉवर प्लांट रेकी के कामगार धरना पर बैठे

कोरबा 28 जुलाई। एस व्ही पावर प्लांट रेकी हरदी बाजार में आज सुबह लगभग 10 बजे के दरमियान प्लांट में कार्यरत मजदूर सामूहिक हड़ताल पर अपनी कुछ मांगों को लेकर गेट के पास बैठे गए।

इस बीच उन्हीं में से एक कामगार हीरालाल यादव ने प्लांट के अंदर प्रवेश करना चाहा जिस पर धरना में बैठे अन्य मजदूरों और हीरालाल के बीच काफी झड़प हुई। घटना की सूचना पर प्लांट के आला अधिकारी व हरदी बाजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल धरना लारी है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word