September 20, 2024

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

हर दिन

*रविवार, माघ  कृष्ण  पक्ष, त्रयोदशी  वि. सं. 2078 तदनुसार 30 जनवरी 2022*

*देश में आज-*
*(कमल दुबे द्वारा)*

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:30 बजे आकाशवाणी पर मन की बात के 85वें संस्करण में राष्ट्र को करेंगे संबोधित

– लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए बुलाएंगे सर्वदलीय बैठक

– राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू सदन के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअली सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे।

– नई दिल्ली स्थित राजघाट पर सुबह 9:45 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना

– टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव हैदराबाद स्थित प्रगति भवन में टीआरएस संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

– वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर के कासगंज और अमृतपुर निर्वाचन क्षेत्रों में करेंगे प्रचार

– वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन रैलियों को संबोधित करने जाएंगे गोवा

– कोविड मामलों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए केरल में रविवार को लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध होंगे लागू

– ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के पुरुष एकल फाइनल में राफेल नडाल और  दानिल मेदवेदेव के बीच मुकाबला

– देश भर में मनाया जाएगा शहीद दिवस

– विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस.

कमल दुबे, सम्पर्क-094252 20729

Spread the word