February 26, 2026

बोरवेल वाहन की चपेट में आकर बालिका की दर्दनाक मौत


कोरबा 23 जून। मुख्य मार्ग पर एक बोरवेल वाहन की टक्कर से ढाई वर्ष की बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने दौड़ाकर गाड़ी को रोका। चालक की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। वाहन जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार यहां से कुछ दूर आगे नगोई बछेरा गांव में यह घटना आज हुई। बताया गया कि गांव के रहने वाले अनिल पटेल की पुत्री प्रांशी पटेल की हादसे में मौत हुई है। वह घर के बाहर खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गई थी। इसी दौरान यहां से आवाजाही कर रहे बोरवेल वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही बालिका की सांसे उखड़ गई। मामले की जानकारी होने पर यहां कोहराम मच गया। लोगों ने पीछा करते हुए वाहन चालक को अपने कब्जे में लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया। उसके खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटनाकारित वाहन जप्त कर लिया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word