February 26, 2026

4 नग लोहे की पटरी के साथ दो कथित आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 12 जुलाई। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा अवैध डीजल, सट्टा, कबाड़, कोयला के तस्करो के उपर अंकुश लगाने हेतु चलाये गये मुहिम में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन, थाना प्रभारी कुसमुण्डा नवीन कुमार देवांगन केमार्ग दर्शन पर चौकी सर्वमंगला पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान मुख़बिर सुचना पर सर्वमंगला चौक के आगे हसदेव पुल के पहले घेराबंदी कर टाटा एस सवार कथित आरोपी मनीष साहू, उम्र 20 वर्ष साकिन राम सागर पारा कोरबा, हरीनाथ कुम्हार उम्र 42 वर्ष साकिन राम सागर कोरबा से चोरी की मशरूका रखे होने के संदेह पर धारा 41-1-4 जा फौ 379 भादवि के तहत कांक्रीट ढलाई की मशीन में उपयोगी 04 नग लोहे की पटरी कीमती 80000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा एस कीमती 300000 रूपये कुल कीमती 380000 रूपये को जप्त किया गया है एवं दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में कटघोरा न्यायालय में पेश किया गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word