March 23, 2026

पोड़ी ब्लाक को सूखाग्रस्त घोषित करने ज्ञापन

कोरबा 5 अगस्त। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब तक 30 प्रतिशत भी धान की बुवाई और रोपाई का काम नहीं हो सका है। सावन का महीना बीतने को है मगर मौसम की बेरुखी बरकरार है। ऐसे में धान की खेती करने वाले किसान उदास हैं कमोबेश समान स्थिति कोरबा जिले की भी है, कोरबा जिले में भी बारिश नहीं होने से धान की खेती की समस्या पैदा हो गई है, कुछ किसान किसी तरह धान की रोपाई कर ले रहे हैं तो तेज धूप के कारण पत्तियां पीली पड़ जा रही हैं। कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक में अल्प वृष्टि, खण्ड वर्षा होने की स्थिति में यहां के किसानों की चिंता बद्व गई है।

बारिश न होने की स्थिति में खेतों में दरार पड़ रहे हैं। पोंडी उपरोड़ा के अनुविभागीय कार्यालय में आज सैकड़ो की संख्या में किसानों के साथ पोंडी उपरोड़ा क्षेत्र में सूखे की मार के कारण सरपंच संघ,जनपद सदस्य किसानों के साथ मिलकर अनुविभागीय अधिकारी नंदजी पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये उन्होंने पूरे विकाश खण्ड को सुखा ग्रस्त घोषित कर अविलम्ब उचित मुआवजा हेतु मांग की है। ज्ञापन देने प्रमुख रूप से बीरेंद्र मरकाम, कोमल सिंह, मदन मरावी, दीपक उदय, चन्द्र प्रताप उर्रे, रामकुमार यादव, प्रह्लाद बिंझवार, रवि मरकाम, मनोहर श्रोते, हार सिंह, गजेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, रतन यादव, नकुल नायक, मान सिंह मरकाम व अन्य जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word