February 26, 2026

कोरोना की जद में राहत इंदौरी… फैंस से कहा- दुआ कीजिए…

इंदौर । बुलाती है, मगर जाने का नहीं फेम यानी मशहूर शायर राहत इंदौरी भी अब कोरोना की जद में आ गए हैं… सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज सुबह उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी… वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

ट्वीट में क्या लिखा…

राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, “कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है… मैं ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं… दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं…’

“एक और इल्तेजा है”

उन्होंने उसी ट्वीट में अपने फैन्स से एक गुहार लगाई… उन्होंने कहा… ‘एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें… मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी…’

इस सूचना के बाद ट्विटर पर उनके फैन्स उनकी सलामती की दुआ क रहे हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word