March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान दो विधायकों के बीच कांच की दीवार रहेगी, 25 से 28 अगस्त तक चलेगा विधानसभा का मानसून सत्र, विधानसभा अध्यक्ष ने सदन का अवलोकन किया

रायपुर 11 अगस्त। इसी माह के अंतिम सप्ताह में 25 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन का अवलोकन कर सोशल डिस्टेंसिंग हर हाल में बनाए रखने के लिए दिये निर्देश।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सदन का भौतिक अवलोकन कर दो विधायकों की सीट के बीच के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कांच की एक दीवार खड़ी करने के निर्देश दिए। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग कायम रहे। इसके अलावा भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने विधानसभा के अधिकारियों कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजिंग समेत कोरोनावायरस कॉविड 19 से बचाव के लिए जरूरी सभी ऐतिहाति कदम उठाने के निर्देश दिए।
1210
Ranjan Prasad

Spread the word