February 25, 2026

एसईसीएल ने एक साथ 1778 कर्मचारियों को पदोन्नति दी

कोरबा 2 सितम्बर। कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल ने 1778 कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। एक साथ बड़ी संख्या में कर्मियों को पदोन्नति देने को प्रबंधन ने कर्मचारियों के हित में और ऐतिहासिक बताया, वही प्रमोशन पाने वाले कर्मचारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

कंपनी के सीएमडी डा.प्रेमसागर मिश्रा ने 27 जुलाई को महाप्रबंधकों की समन्वय बैठक में कर्मचारियों के पदोन्नति को लेकर निर्देश दिए थे। 15 अगस्त को भी सीएमडी ने इसकी घोषणा की थी। कंपनी में प्रमोशन पाने वाले कर्मचारी श्रमशक्ति बजट 2022-23 के आधार पर योग्य व पात्र हैं। इसके आधार पर प्रमोशन दिया गया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को पदोन्नति दी है। पदोन्नत कर्मचारियों में केन्द्रीयकृत कैडर के कर्मचारियों के लिए आदेश मुख्यालय से जारी किए गए। वहीं अन्य संवर्गों के लिए एरिया कार्मिक विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी किया। प्रमोशन पाने वाले कर्मचारी कर्मचारी अलग-अलग संवर्ग क्लर्क, डाटा एन्ट्रो आपरेटर, ओवरसियर, असिस्टेंट फोरमेन, फोरमेन, फार्मासिस्ट, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, मेट्रन, रेडियोग्राफर, टेक्निकल इंस्पेक्टर व अन्य विभागों से हैं।

सीएमडी एसईसीएल डा.प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम दर्शाता है कि उत्पादन-उत्पादकता, उत्प्रेषण, डिस्पैच के साथ-साथ प्रबंधन कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भी सजग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों व अधिकारियों की मेहनत से कंपनी लक्ष्य के अनुसार उत्पादन करेगी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word