कोथारी नाका के पास सड़क हादसे में एक की मौके पर मौत

 कोरबा-चांपा मार्ग में कोथारी नाका के पास सड़क हादसे ने एक जान ले ली। पिकअप चालक ने सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी को ठोकर मार दी। बताया गया कि पिकअप की चपेट में आने से 90 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे को मामूली चोटें आई है। जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा निवासी महेतरीन बाई के रूप में मृतका की पहचान हुई है। वह मानिकपुर से परिजन के साथ गांव मड़वा लौट रही थी। सूचना उपरांत उरगा पुलिस ने दुर्घटनाकारित व क्षतिग्रस्त वाहन को जप्त कर वैधानिक कारवाई की। वाहन चालक घटना के बाद फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word