February 27, 2026

बीकन स्कूल में विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आयोजन

कोरबा (कुसमुंडा)। बीकन इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल कुसमुंडा में शुक्रवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के बच्चों ने वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किए जो काबिले तारीफ रहे। इस दौरान उन्होंने वुडन बोर्ड से मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी को देखा और जानकारियां हासिल की। बच्चों ने प्रदर्शनी में शरीर के अंगों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, जिसके माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाया। बच्चों ने जल संरक्षण, विभिन्न ऋतुओं, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और मशीनों के बारे में मॉडल पेश किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रचार्य जी कुरियन ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन की सराहना की।

ranjan photo
Admin

Spread the word