February 26, 2026

शास्त्री विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीबाजार में वार्षिक उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि संस्था के उपाध्यक्ष दयाराम कंवर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रामशरण कंवर, सरपंच अनसुइया युवराज सिंह कंवर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदन राठौर, विजय जयसवाल, संस्था की प्राचार्य पद्मनी रात्रे की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के बच्चों ने उत्साह के साथ अलग-अलग छत्तीसगढ़ी, फिल्मी व राष्ट्रगीत पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान संस्था की ओर से बच्चों का सम्मान किया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word