February 26, 2026

बर्खास्तगी आदेश की प्रतियां जलाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की प्रांतीय हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। बुधवार को रायपुर में संयुक्त मंच की बैठक हुई, जिसमें सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चर्चा के बाद संयोजक मंडल की ओर से कहा गया कि राज्य सरकार एवं प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज चार साल बाद भी नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कलेक्टर दर देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया है। शासन की ओर से नोटिस भेज कर काम से निकलने की धमकी दी जा रही है, आंगनबाड़ी केंद्रों की चाबी मांगी जा रही है, मानदेय रोके जाने की बात कही जा रही है। आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयिका संयुक्त मंच ने कहा है कि 17 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में रैली निकाल कर शासन के बर्खास्तगी आदेश पत्र को जलाया जाएगा। इसके पश्चात संभागीय आयुक्त को छह सूत्रीय मांग पत्र दिया जायेगा। 20 फरवरी को राजधानी रायपुर में रैली प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास चलो कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word