प्रज्ञा सरकार यूनिवर्सिटी में टॉप टेन में शामिल, अंग्रेजी साहित्य में पांचवां रैंक

कोरबा। महाराणा प्रताप नगर निवासी बंगजीत सरकार की पुत्री कुमारी प्रज्ञा सरकार ने यूनिवर्सिटी के टॉप टेन की लिस्ट में पांचवां स्थान अर्जित किया है। अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में अंग्रेजी साहित्य विषय से एमए की मेरिट लिस्ट में 10 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इनमें प्रज्ञा सरकार 87.37 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर आई है। प्रज्ञा सरकार की इस उपलब्धि से यूनिवर्सिटी और कोरबा शहर गौरवान्वित हुआ है। परिजनों में हर्ष व्याप्त है।

ranjan photo
Admin

Spread the word