महुआ बीन रहे ग्रामीणों को हाथियों ने दौड़ाया

0 केंदई रेंज में विचरण कर रहे 17 हाथी
कोरबा।
जंगलों में हाथियों की धमक बढ़ गई है। महुआ संग्रहण के सीजन में हाथियों की धमक से ग्रामीणों में दहशत है। केंदई रेंज में महुआ बीन रहे ग्रामीणों को हाथियों ने दौड़ाया। किसी तरह वे जान बचाकर भागे।
जिले के वनमंडल कटघोरा अंतर्गत केंदई रेंज में 17 हाथी अलग-अलग समूह में घूम रहे हैं। एक समूह में शामिल 3 हाथी सडक़ पार कर दूसरे जंगल पहुंचे और यहां महुआ बीन रहे ग्रामीणों को दौड़ाया। इसके बाद हाथियों ने महुआ खाने के साथ ही टोकरी को तोड़ दिया। हाथियों के झुंड में बच्चे भी होने से वे गांव के पास नहीं जा रहे हैं। ग्राम पंचायत घुंचापुर के कोईलारगडरा का निवासी नेहरू लाल भी पत्नी बसंती बाई के साथ जंगल में महुआ बीनने गया था। उसी दौरान दो हाथी बच्चे के साथ पहुंच गए। हाथियों को देखकर दोनों डर गए और हाथियों ने दोनों को दौड़ाया। जब दोपहर में हाथी आगे बढ़ गए तब दंपती लौटे।

ranjan photo
Admin

Spread the word