संतोषी पाटले बनी महिला कांग्रेस हरदीबाजार ब्लॉक अध्यक्ष

कोरबा (हरदीबाजार)। जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) की जिला अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने पार्टी को मजबूती लाने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम की स्वीकृति, कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर की अनुशंसा से संतोषी पाटले को महिला कांग्रेस हरदीबाजार का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संतोषी पाटले कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप दिए गए दायित्व का निष्ठा एवं लगन से पालन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करेंगी। वर्तमान में संतोषी पाटले पाली जनपद पंचायत के सभापति हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

ranjan photo
Admin

Spread the word