लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के शिव अध्यक्ष, डॉ. नागेन्द्र बने सचिव


कोरबा। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की बैठक  डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा के कार्यालय में रखी गई। बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष शिव जायसवाल, सचिव डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन गजेंद्र राठोड़ को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के चार्टर सदस्य सुधीर सक्सेना, बीओडी शांता मंडावे, प्रत्युष सक्सेना, संतु साहु, मनोज मिश्रा, बृजेश अग्रवाल, डॉ. संजना सक्सेना, देवेश मिश्रा, कमल धारिया, अश्वनी बुनकर एवं नेत्र नंदन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के समापन के पूर्व शिव जायसवाल ने अध्यक्ष पद का दायित्व देने पर सबका आभार व्यक्त करते हुए अपने पद का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सभी के सहयोग से क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर लायंस के पूरे डिस्ट्रिक्ट में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के नाम को और अधिक अच्छे मुकाम पर पहुंचाने की बात कही।

ranjan photo
Admin

Spread the word