भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 7 जून को पाली में

पाली। केंद्र में मोदी सरकार के शानदार 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ स्तर तक कार्य योजना बनाकर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 7 जून को पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मंगल भवन के पीछे पाली हाई स्कूल मैदान में भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया है। इसमें विधानसभा के पाली, चैतमा, पोड़ी उपरोड़ा, पसान और चोटिया मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। आयोजन में प्रमुख रूप से राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योतिनंद दुबे और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विधानसभा संयोजक संजय भावनानी से विधानसभा के सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word