October 4, 2024

महिला कर्मा नृत्य समारोह का किया गया उद्घाटन

0 बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं धनेश्वरी कंवर
कोरबा। जागृति आदिवासी महिला कर्मा कला नृत्य उद्घाटन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। माता चौरा गुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में महिला समूहों ने आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन चांपा अंतर्गत मड़वा में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष कंवर कल्याण विकास समिति भुवन सिंह पैकरा, केन्द्रीय महिला मुख्य सचेतक उपासिन कंवर, केन्द्रीय महिला संरक्षक धनेश्वरी कंवर, केन्द्रीय महिला महासचिव पदमा कंवर, महिला अध्यक्ष ईश्वरी बाई व सेवानिवृत्त इंजीनियर प्रेम सिंह कंवर रहे। मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। समारोह में कर्मा कला नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मनहरण सिंह कंवर, सदानंद सिंह कंवर, तारा शंकर पटेल, गजेन्द्र सिंह, आरके यादव, सोनू राठौर, यशवंत पटेल, डॉ.श्यामलाल, फूलसाय गुरूजी, बुटकू कंवर, अधीक्षण अभियंता तरुण नेताम, ईश्वर सिंह कंवर, मील सिंह कंवर व सतवंत सिंह कंवर उपस्थित रहे।

Spread the word