March 17, 2026

पहंदा में भाजयुमो ने दी नव युवक मतदाताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नव मतदाता जन संपर्क अभियान के अंतर्गत गुरुवार को रामपुर विधानसभा के पहंदा ग्राम में नव युवक मतदाताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
रामपुर विधानसभा के उरगा मंडल में यह कार्यक्रम किया गया। इसमें रामपुर विधानसभा प्रभारी प्रीति स्वर्णकार, अजय कंवर प्रदेश नीति अनुसंधान दल सह नायक युवा मोर्चा भाजपा छत्तीसगढ़ एवं उरगा मंडल युवा मोर्चा के कार्य. अशोक प्रजापति, अनिकेत, हिमांशु, अमन, श्रीयांस, तापेंद्र, चंद्रभान, गुलशन, यशवंत, विजय, अजय, एवं उरगा मंडल अध्यक्ष कमलेश अनंत अनु.जा. मोर्चा एवं अन्य भाजयुमो के साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word