October 5, 2024

अधिवक्ता संघ हरदीबाजार के सुखसागर अध्यक्ष व गोपाल चुने गए सचिव

0 दो वर्षीय कार्यकाल के लिए हुआ चुनाव
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
अधिवक्ता संघ हरदीबाजार का 2023 से 2025 तक दो वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को हुई। कुल 34 वोट में 34 वोट पड़े। इसमें सुखसागर पटेल ने 17 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं जगतराम साहू को 12 व चन्द्रशेखर भारद्वाज को 5 वोट प्राप्त हुए। शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
गोपाल प्रसाद यादव को सचिव, मनबोध कुमार पटेल को उपाध्यक्ष, चन्द्रकान्ता राठौर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष महिला, धर्मेंद्र साहू को सहसचिव, रमेश कुर्रे को कोषाध्यक्ष, कमलकांत साहू को पुस्तकालय प्रभारी, सुनील भाट को सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव व लक्ष्मी सागर, दीनदयाल बंजारे व भागवत पटेल का कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी चंद्रहास राठौर ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव पूर्ण कराया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं में अभिमन्यु सिंह राठौर, चैतराम रात्रे, लखन लाल राठौर पूर्व सचिव, दिनेश गुरुद्वान, नरोत्तम सूरज, नंदकिशोर राठौर, संत कुमार मरावी आदि उपस्थित थे।

Spread the word