April 14, 2026

ग्राम्य भारती महाविद्यालय में किया गया निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में 9 सितंबर शनिवार को प्राचार्य के निर्देशन एवं अखिलेश पांडे उप-प्राचार्य, स्वीप प्रभारी डॉ. एसके मूर्ति के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का शीर्षक मतदान की आवश्यकता या निष्पक्ष मतदान रहा, जिसमें छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अनिल कुमार पांडे विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र एवं शिव कुमार दुबे सहायक प्रध्यापक हिंदी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रध्यापक प्रकाश मिरी भू-गर्भ शास्त्र, रुचि तिवारी भू-गर्भ शास्त्र, कीर्ति साहू राजनीति विज्ञान, लेख राम साहू अंग्रेजी, मुकेश अंग्रेजी रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word