April 14, 2026

घोसी उपचुनाव में सपा की जीत भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत : तनवीर

कोरबा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तनवीर अहमद ने घोसी उपचुनाव में जनता की जीत का अभिनंदन करते हुए इसे लोकतंत्र की भी विजय बताया है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत ने भाजपा का घमंड तोड़ने के साथ सन 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम का भी संकेत दे दिया है। यह भाजपा की उल्टी गिनती की शुरूआत है।
तनवीर अहमद ने कहा कि घोसी उपचुनाव की जीत सकारात्मक राजनीति की जीत और सांप्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है। भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटने वाली राजनीति को भी यह मुंहतोड़ उत्तर है। भाजपा ने सत्ता के दुरूपयोग की भरसक कोशिशें की पर जनता ने करारा जवाब देकर भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाया है। पीडीए की धारा को इंडिया गठबंधन के साथ जोड़कर सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना की मांग करने वालों की भी जीत है। अहमद ने कहा कि भारत ने इंडिया को जिताने की शुरुआत कर दी है। उत्तर प्रदेश एक बार फिर से देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुआ बनेगा। इसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री है। सन् 2022 के चुनाव में भाजपा ने जनादेश के साथ छल किया था। यूपी में भाजपा की सरकार के 6 वर्ष बीत चुके हैं। चारों तरफ अराजकता से राज्य की जनता तबाह है। झूठे प्रचार और जुमलाजीवियों को अब कोई नहीं पूछेगा। घोसी उपचुनाव की जीत के साथ लखनऊ, बरेली, जालौन तथा मिर्जापुर में भी जिला पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है।

ranjan photo
Admin

Spread the word