February 26, 2026

डीएव्ही कोरबा में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री की जयंती

कोरबा। डीएव्ही पब्लिक स्कूल एसईसीएल कोरबा में गांधी और शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्या अनामिका भारती और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गांधीजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक स्वर में रघुपति राघव राजा राम भजन का गायन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या भारती ने कहा कि सभी धर्म का अपना विशेष महत्व है। उन्होंने सभी धर्म का सम्मान करना और उनके मूल्यों को पालन करते हुए परस्पर सहयोग की भावना के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इसी कड़ी में गांधीजी के जन्मदिवस पर और स्वच्छता का संदेश देते, देशवासियों को स्वच्छता हेतु जागरूक एवं उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। सादगी पूर्ण और गरिमामयी इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्यों ने महती भूमिका निभाई।

ranjan photo
Admin

Spread the word