February 26, 2026

सुरेश रोहरा के उपन्याय ‘हे बापू’ का विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने किया विमोचन

कोरबा। राष्ट्रपिता मोहन दास करमचंद गांधी की 154वीं जयंती पर लेखक सुरेश चंद्र रोहरा का उपन्यास ‘हे बापू’ का विमोचन कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने दीपका गांधी उपवन में किया। विधायक ने लेखक को इस अभिनव किताब के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संतोषी दीवान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपका, गोरेलाल यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा, पार्षद, एल्डरमैन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। हे बापू उपन्यास के लेखक सुरेश चन्द्र रोहरा ने इस अवसर पर कहा कि यह उपन्यास नौनीहालों को समर्पित है। अगर कोई किशोर बालक इस पुस्तक को एक दफा पढ़ ले तो नि:संदेह उसमें गांधीजी के सिद्धांतों के बीज पड़ जाएंगे और वह गांधी को सच्चे अर्थों में समझने लगेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word