February 26, 2026

पूर्व पार्षद के घर पर मंत्री जयसिंह ने किया भोजन

कोरबा। लगातार शहर भ्रमण के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने एवं उनके निराकरण का कार्य कर रहे हैं। इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 42 रूमगड़ा पहुंचे, जहां वार्डवासियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के बाद पूर्व पार्षद संबल कंवर के निवास पहुंचे और उनसे क्षेत्र के संबंध में चर्चा कर राजनैतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया। इसी दौरान उन्होंने उनके निवास पर भोजन किया। इस अवसर पर जयप्रकाश अग्रवाल, पिंटु अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, राजेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word